बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के जनसंपर्क में शामिल हुए गुरुपाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow
  • पूर्व विधायक सनम जांगड़े,खिलावन साहू सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता रहे शामिल

कसडोल। जांजगीर लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कसडोल विधानसभा के ग्राम तिल्दा और लाटा में जनसंपर्क करते हुए लोगों से डोर टू डोर मिलकर नुक्कड़ सभा के जरिए समर्थन मांगा। जनसंपर्क में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जांजगीर लोकसभा के सह प्रभारी गुरुपाल सिंघ भल्ला साए की तरह उनके साथ रहते हुए लोकसभा के चुनावी महासंग्राम में कमल फूल खिलाने की अपील की।

गुरूपाल सिंघ भल्ला जनता से अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षों में भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुका है। आपने इस दलदल की मुक्ति से आजादी के लिए छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी पर एक सुशासन सरकार दिया है। आप केंद्र में भी फिर से मोदी सरकार का गठन कराएं और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगदान दें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सुशासन पुरुष के नेतृत्व में 24 वर्ष पुराना यह छत्तीसगढ़ भारत वर्ष का सबसे विकसित राज्य कहलाएगा और यहां रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

इस जनसंपर्क में उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव सनम जांगड़े, पूर्व विधायक खिलवान साहू सहित पार्टी के शताधिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment