एमआईसी की बैठक में 44 करोड़ से अधिक के कार्यों को दी गई हरी झंडी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। गुरुवार शाम मेयर इन काउंसिल एमआईसी की अहम बैठक हुई।बैठक में  44 करोड रुपए से ज्यादा के शहर विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया। यही नहीं, बैठक में 13 प्रस्ताव पर चर्चा भी हुई।

सबसे पहले नगर निगम ऑफिस से छातामुड़ा तक 4 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बीटी सड़क निर्माण संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई, जिसे सर्व सम्मति से परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया। इसी तरह 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से जिला चिकित्सालय से सदाबहार होटल तक डामरीकृत सड़क निर्माण, 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से, गोगा राइस मिल से मिट्ठूमुड़ा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर तक डामरीकृत सड़क निर्माण, जोगीडीपा से वॉटर वर्ल्ड रामपुर तक 2 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य, अधोसंरचना मद से सतीगुड़ी चौक से कोतरा रोड थाना तक 6 करोड़ 43 लाख की लागत से डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ 40 लाख की लागत से केवड़ाबाड़ी चौक से ढिमरापुर चौक होते हुए फ्रेंड्स कॉलोनी तक नाली निर्माण कार्य, सतीगुड़ी चौक से ढिमरापुर चौक तक नाली निर्माण कार्य लागत एक करोड़ 48 लाख संबंधित एजेंडा को स्वीकृत करते हुए परिषद में रखने का निर्णय लिया गया।

             वहीं नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तालाब सौंदर्यीकरण, मूर्ति स्थापना, स्ट्रीट लाइट, बाबा धाम पार्क में लेजर लाइट एवं साउंड शो मुख्य मार्गों पर डिवाइडर एवं फुटपाथ चौक उन्नयन करीब 18 कार्यों के लिए 20 करोड़ 1 रुपए स्वीकृत किया गया। इसी तरह जल, उद्यान, बिजली एवं वाहन विभाग में कार्य करने के लिए प्लेसमेंट निविदा को स्वीकृति दी गई। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कॉम्प्लेक्स परिसर के ऑफर दर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की नियुक्ति संबंधित एजेंडा पर चर्चा करते हुए इसकी स्वीकृति दी गई।

          बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य शेख सलीम नियारिया, विकास ठेठवार, रमेश भगत, रत्थू जायसवाल, राकेश तालुकदार, संजय देवांगन, संजय चौहान, प्रभात साहू, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment