

रायगढ़। नगर निगम सभाकक्ष में सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पाषर्दगण, निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन के एक वर्ष में लक्षित कार्यों उपलब्धियां की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में शासन, प्रशासन की कार्यशैली, व्यवस्था पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ करने, पारदर्शिता से सीजीपीएससी परीक्षा आयोजित करने पर प्रदेश के युवाओं का विश्वास एवं आत्मविश्वास प्राप्त करने एवं नक्सलवाद को समाप्त करने, युवाओं किसानों के लिए आर्थिक, सामाजिक विकास पर जोर देने संबंधित बातें कही।
कार्यक्रम ने शहर के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, राजस्व अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिव यादव सहित निगम के विभाग प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

