संकुल चांदमारी में वृहद पालक -शिक्षक सम्मेलन संपन्न

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

काउन्सलर टूना विश्वाल ने दिया प्रेरक उद्बोधन, आब्जर्वर शैलेन्द्र कश्यप की रही विशेष उपस्थिति

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। संकुल हाईस्कूल चॉंदमारी रायगढ़ में मेगा पीटीएम का गरिमामय ढंग से आयोजन संकुल प्राचार्य श्रीमती दीप्ति अग्रवाल और संकुल शैक्षिक समन्वयक सुरेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में नोडल शिक्षक राजेश डनसेना एवं डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।

                     सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि सर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा, श्रवण सिदार,  महेन्द्र सिंह यादव, भुवनेश्वर साहू, सुरेन्द्र निषाद, ब्रजकिशोर शर्मा, सदस्यगण श्रीमती रंजना राय, डॉ. माधुरी त्रिपाठी, श्यामलाल सारथी, इतवार सिंह, पूर्णानंद शर्मा, सर्व पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल, श्रीमती रुक्मणी साहू, नवाब खान (नब्बू) के साथ ही समाजसेवी गुलाम रहमान, चिंटू साबरी, मेहरून्निशा, कल्पना यादव, 51पालकगण, संकुल के 18 शिक्षक व 65 विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

                प्रथम सत्र में अतिथियों के स्वागत पश्चात् स्वागत उद्बोधन संकुल प्राचार्य श्रीमती दीप्ति अग्रवाल द्वारा किया गया। तत्पश्चात् काउन्सलर टूना विश्वाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं पालकों के दायित्व के विषय में सारगर्भित उद्बोधन देने के साथ ही पालकों की शंकाओं का संतोषप्रद समाधान भी किया। द्वितीय सत्र में संकुल के शिक्षक डॉ. मनीषा त्रिपाठी, सुरेश जाटवर, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्रीमती गौरी मोहंती, श्रीमती मंजू दीवान ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर परशिक्षार्थियों ने उल्लास शपथ लेते हुए पौधरोपण भी किया।काउन्सलर टूना विश्वाल का संकुल प्राचार्य द्वारा प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। उपस्थित समस्त जनों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

                   कार्यक्रम काआब्जर्वेशन शैलेन्द्र कश्यप पंचायत इंस्पेक्टर द्वारा प्रारंभ से अंत तक किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती अर्चना स्वर्णकार वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल चांदमारी ने किया।

You may also like

Leave a Comment