कुसमुरा में जेंडर संसाधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिले के ग्राम कुसमुरा में रायगढ़ महिला संघ के दीदियों द्वारा नई चेतना 3.0 (राष्ट्रीय जेंडर अभियान) के उपलक्ष्य में जेंडर रिसोर्स सेंटर (संगवारी केंद्र ) का उद्घाटन हर्षोल्लास से किया गया। इसका उद्देश्य समाज में जेंडर समानता और लैंगिक न्याय को बढ़ावा देना है। यह अभियान महिलाओं, पुरुषों और अन्य सभी लिंगों के बीच सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समानता स्थापित करने के लिए जागरूकता फैलाने और संवेदनशीलता बढ़ाने पर केंद्रित है।

इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और अन्य कमजोर समूहों के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और असमानता को खत्म करने के लिए सामुदायिक स्तर पर संवाद और सहयोग को प्रोत्साहित करना। महिलाओं और लैंगिक अल्पसंख्यकों को शिक्षा, रोजगार, और नेतृत्व में समान अवसर प्रदान करना। समाज में जेंडर के मुद्दों पर खुली बातचीत और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना, ताकि लैंगिक आधार पर कोई बहाना न बनाया जाए। सभी नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और समानता की भावना का पालन करने के लिए प्रेरित करना। साझेदारी और सहयोग के तहत सामुदायिक संगठनों, सरकार, और सिविल सोसाइटी के साथ मिलकर लैंगिक समानता के लक्ष्य को प्राप्त करना।

इस अभियान का संदेश स्पष्ट है, “अभी आगे रुकना नहीं, जहां कोई बहाना नहीं”, अर्थात्, लैंगिक समानता के लिए किसी भी प्रकार का बहाना स्वीकार्य नहीं है। नई चेतना 3.0 समाज को जेंडर संवेदनशील और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष निराकार पटेल, कोतरा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, कुसमुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉली निषाद, अधिवक्ता हेमलता प्रधान (न्यायिका संस्था से), चंचला साव (BDC), लक्ष्मण प्रसाद नायक (BDC), सनत नायक (कुसमुरा सरपंच), महिला एवं बाल विकास विभाग से चैताली रॉय, पूजा चौहान और विनीता गुप्ता ने बतौर अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की।

बिहान योजना से अविक बासु, फिरोज खान, स्वप्निल जायसवाल ने पहल जताई। सहयोगी संस्था प्रदान से सत्यनारायण बेहेरा, रामआशीष, विद्याधर और संजय पंडा उपस्थित रहकर कार्यक्रम संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। इस आयोजन में 150 महिला सदस्यों ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment