धान खरीदी में 1.40 करोड़ का फर्जीवाड़ा : समिति के प्रभारी प्रबंधक, लिपिक, फड़ प्रभारी और बारदाना प्रभारी पर जुर्म दर्ज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

लैलूंगा के राजपुर समिति का है मामला, कलेक्टर गोयल के निर्देश पर हुई कार्यवाही

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम दिया है। इस समिति में भौतिक सत्यापन के दौरान धान के स्टॉक और बारदाना में बड़ी कमी पायी गई है। इससे शासन को लगभग 1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपेक्स बैंक, सहकारिता व खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए संबंधित दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करायी गई है।

         खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन मूल्य में धान खरीदी के कार्य में आ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्या. राजपुर पं.क्र. 101 वि.ख. लैलूंगा के कर्मचारियों समिति के प्रभारी प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आपरेटर, सलीम भगत, संस्था के लिपिक दर्शन साव, फड़ प्रभारी मुरलीधर नाग एवं बारदाना प्रभारी आकाश भगत द्वारा आपसी मिलीभगत कर बड़ी अनियमितता किये जाने के कारण भौतिक सत्यापन में 4366.80 क्विटल धान (दर प्रति क्विटल 3100 रू.) कम एवं बारदाना कमी नया बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 73.98 रू.), पुराना बारदाना 5459 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) एवं पी.डी.एस. बारदाना 1340 नग (प्रति बारदाना 25 रू.) कुल धान कमी की राशि 1 करोड़ 35 लाख 37 हजार 80 रूपये एवं कुल बारदाना कमी की राशि 5 लाख 73 हजार 831.82 रूपये इस प्रकार कुल राशि 1 करोड़ 41लाख 10 हजार 911.82 रुपये की कमी पायी गई। शासन को हुई आर्थिक क्षति के लिए प्रकरण में दोषी उक्त 4 व्यक्तियों के विरूद्ध लैलूंगा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

You may also like

Leave a Comment