मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना के लिए 14.57 करोड़ की वित्तीय मंजूरी से आएगी क्षेत्र के किसानों के जीवन के समृद्धि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

ओपी के कहा – किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है साय सरकार

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में बहुप्रतीक्षित सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए 2024-25 के बजट में 14 करोड़ 57 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया था। विधायक रायगढ़ और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करना है। इससे जल संसाधनों का सही प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो सकेगी।

                           ओपी चौधरी ने आगे कहा कि इस परियोजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विष्णुदेव साय सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। स्वीकृति के बाद अब इस परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना न केवल कृषि क्षेत्र के विकास में सहायक होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

You may also like

Leave a Comment