संबलपुरी में हुआ कृषक सूचना केंद्र का श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान के छात्रों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कर्यक्रम के अन्तर्गत कृषि सूचना केन्द्र का आरम्भ 22 नवंबर को संबलपुरी ग्राम में किया गया।

   इसमें महाविद्यालय के मुखिया डॉ. एके सिंह कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीएस राजपूत, डॉ. श्रीकांत, डॉ. एसके पैंकरा तथा ग्राम के प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि सूचना केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य कृषकों को फसलों से संबंधित कीट-रोधियों एवं अन्य समस्याओं का निराकरण करने में सहायता प्रदान करना है। इसमें कृषि महाविद्यालय के शिक्षक वैज्ञानिक डॉ. श्रीकांत ने मसाला की खेती के बारे में जानकारी सहज रूप से किसानों को दी।

                            डॉ. पैंकरा ने रबी फसलों से संबंधित जानकारी दी। डॉ. बीएस राजपूत द्वारा प्राकृतिक खेती व उससे होने वाली फायदे के बारे में जानकारी दी। डॉ. एके सिंह ने किसानों को फसल जनित रोगों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न किसानों के समस्याओं का हल वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों के साथ-साथ गाँव की महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

You may also like

Leave a Comment