यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव बने इंजी. यादव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महासभा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख महासचिव इंजीनियर एसडी यादव की महासभा में समर्पण और उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए इंजीनियर उनको राष्ट्रीय सचिव की महती जवाबदारी दी है।

             इंजीनियर यादव की नियुक्ति का छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने स्वागत किया है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर स्वपन कुमार घोष, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव राष्ट्रिय महासचिव मनोज कुमार यादव  महासचिव तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

                         आज रायगढ़ जिला अध्यक्ष संतोष यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष यादव, वरिष्ठ सदस्य गोरखनाथ यादव, सदस्य संजय यादव ने राष्ट्रीय सचिव के आवास पर उनका स्वागत किया और बधाई देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment