6 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों की ईई के साथ हुई वार्ता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने सोमवार को ईई के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

                        अपनी समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने 5 अगस्त को कार्यपालन अभियंता से द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता के दौरान कार्यपालन अभियंता पारेषण रायगढ़ मधुप किशोर पटेल ने एक-एक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जावेगा।

                  वार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन रायगढ़ के अध्यक्ष यूएस वर्मा, रायगढ़ क्षेत्रीय सचिव रितेश कुमार नागेश, कार्यकारी अध्यक्ष सुधाकर राव, नवीन कुर्रे, संदीप भारती, एसके साव, रामकुमार खुटे, फूलसाय, गयाराम धीरहे,ललित सिदार, सुलेमान टोप्पो, बरमेश खम्हारी, चंद्रकांत वैष्णव, शेखर सुमन मैत्री, प्रसन्न कुजूर सहित अन्य कर्मचारी साथी भी थे।

You may also like

Leave a Comment