डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर का लिया चार्ज

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार 2016 बैच के आईएएस डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने वित्त से जुड़े कई रजिस्टर में उनका हस्ताक्षर कराया।

                कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पदभार के पहले कलेक्टर धर्मेश साहू से विश्राम गृह सारंगढ़ में मुलाकात किया। इस दौरान वे जिले के संबंध में आपसी चर्चा किए। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू को मंत्रालय नवा रायपुर में विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया है। इस अवसर पर जिले के अपर कलेक्टर एस के टंडन, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और वर्षा बंसल उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment