48
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के नवनियुक्त आईएएस डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में जिले के सभी अधिकारियों के साथ सामान्य परिचय के लिए बैठक की। सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया।

इस मौके पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि सभी शासकीय कर्मी कार्यालय के निर्धारित समय में ड्यूटी करें। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वे उपस्थित रहें। सुशासन तिहार में कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे और मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण शीघ्र करेंगे। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
