डीपीएस के नौनिहालों ने दमेरा में किया शैक्षणिक भ्रमण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जशपुर (सृजन न्यूज़)। डीपीएस प्रायमरी बालाजी स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत दमेरा ले जाया गया, जिसमें नर्सरी से छठवीं तक के बच्चे शामिल थे।

      स्कूल प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षकों ने प्रकृति, पारिस्थितिक तंत्र के मानव जीवन पर प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों ने इस भ्रमण में पिकनिक (वनभोज) का भी मजा लिया। यह भ्रमण कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सिन्हा के निर्देश पर आयोजित किया गया था। दमेरा में बच्चों को विभिन्न वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी गई। वहां नन्हे बच्चे को पर्यावरण का महत्व समझाया गया और प्रकृति से जोड़ने का कार्य किया गया, साथ ही उन्हें जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।

                         स्कूल के एमडी ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि शिक्षा का एक आयाम पर्यटन शिक्षा भी होता है। प्राचीन काल की शिक्षण पद्धति में विजुअल पर अधिक फोकस किया जाता था। आज की आधुनिकतम शिक्षण प्रणाली में भी विद्यार्थी वर्ग को प्रकृति से जितना जोड़ा जाएगा, उतना ही उनके कौतुहल में अधिकाधिक वृद्धि होगी। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को जंगल व नदियों के बीच सहित धार्मिक, सांस्कृतिक केंद्रों में ले जाकर पारिस्थितिक तंत्र, पर्यावरण का जीवन पर प्रभाव सहित कई विषयों के बारे में अवगत कराया गया।

       इसके अलावा कई प्रकार की वनस्पतियों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस भ्रमण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जयंती सिन्हा के मार्गदर्शन में अन्य शिक्षक शामिल रहे और भ्रमण का आनंद उठाया ।

You may also like

Leave a Comment