रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला विधिक प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा 14 दिसंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समाज कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में ग्राम पंडरीपानी के दो दिव्यांग बच्चों को उप संचालक समाज कल्याण शिवशंकर पांडेय के निर्देशानुसार उग्रसेन पटेल और नवरतन सिंह बिंझवार कर्मचारी गण के द्वारा एक -एक व्हीलचेयर सहायक उपकरण सहायतार्थ प्रदायित किया गया।
इस अवसर पर सिविल कोर्ट रायगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन के कर कमलों द्वारा प्रदत्त किया गया। शिविर में जिला सेवा विधिक प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य न्यायालयीन अधिकारी -कर्मचारी एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही।