पुरानी बस्ती में मिल रहे डेंगू के मरीज, वार्ड नंबर 17 में चला बचाव अभियान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

फागिंग एवं एंटी लार्वी साइट दवा का किया गया छिड़काव

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की पुरानी बस्ती में डेंगू का कहर थमने का नाम ही नजिन ले रहा। सोनार पारा सहित आसपास मोहल्ले में डेंगू के फिर नए मरीज मिलने से हड़कम्प मचा है। ऐसे में बुधवार को डेंगू नियंत्रण के लिए सुबह से ही मिशन मोड पर चरणबद्ध कार्य किए गए। सबसे पहले फागिंग मशीन से धुआं, इसके बाद एंटी लार्वी साइट लिक्विड और मेलाथियान पाउडर का छिड़काव गया।

        पूर्व से तय कार्य योजना अनुसार सुबह 7 से 10.30 बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड 17 के बीड़पारा, जय हिंद गली, किरोड़ीमल कालोनी, लाल टंकी के सामने थाना रोड सदर हटरी, यातायात थाना क्षेत्र सहित विभिन्न कालोनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए मिशन मोड पर कार्य गया।

           सबसे पहले फागिंग से धुंआ भी किया गया। इसके बाद टेमीफोस लिक्विड का स्प्रे और मेलाथियान पाउडर का छिड़काव किया गया। सुबह 7 से 8 बजे तक फागिंग मशीन से धुआं किया गया। इसके बाद 8 से 10:30 बजे तक एंटी लार्वी साइट टेमीफोस लिक्विड का स्प्रे और मेलाथियान पाउडर का छिड़काव किया गया।

        निगम की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे भी किया गया और रुके हुए साफ पानी को खाली कराते हुए एंटी लार्वी साइट दवा एवं पाउडर का छिड़काव किया गया। अभियान के दौरान निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम के साथ एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment