Home राजनीतिक दीपक मंडल को मिली जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी

दीपक मंडल को मिली जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी

by SUNIL NAMDEO


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं को लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने धरमजयगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ता दीपक मंडल को जिला कांग्रेस ग्रामीण का प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
                            दीपक मंडल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों, जन आंदोलनों तथा पार्टी कार्यक्रमों के संचालन में उनकी भूमिका प्रभावशाली रही है। इससे पहले 2013 में दीपक मंडल शहीद नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में निकाले गए परिवर्तन यात्रा के समय मीडिया को-ऑर्डिनेटर, 2014 मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ महामंत्री, विधायक लालजीत सिंह राठिया के मीडिया प्रभारी, 2015 में किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावे रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पांडेय और और अरुण मालाकार के साथ भी संगठन में मीडिया विभाग की अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
      नियुक्ति के बाद दीपक मंडल ने एआईसीसी सचिव छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी, खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दी बधाई

रायगढ़ कांग्रेस भवन में नवनियुक्त प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल को सभी वरिष्ठ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष शाखा यादव, शहर महामंत्री विकास ठेठवार, प्रदेश सचिव प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, किरण पंडा, मिलन मिश्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी वसीम खान, युवा नेता रवि पांडेय, सोनू पुरोहित, वरिष्ठ नेता मिर्जा बेग शारदा गहलोत, लकी गहलोत विजय जायसवाल शामिल रहे। इसके अलावा धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया, तमनार, पुसौर, कापू , घरघोड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया तथा फोन कॉल के माध्यम से दीपक मंडल को शुभकामनाएं देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may also like