कांति देवी षड़ंगी का देहांत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय खाद्य निगम रायगढ़ (एफसीआई) के सहायक प्रबंधक रहे दिगंबर षड़ंगी की पत्नी श्रीमती कांति देवी षड़ंगी का 1 अगस्त के अपरान्ह लगभग 1 बजे निधन हो गया। वे 68 वर्ष की थीं।

                 मिलनसार, मृदुभाषी और धार्मिक विचारधारा की धनी कांति देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। वे अपने पीछे दो पुत्र प्रहलाद षड़ंगी, प्रकाश षड़ंगी और एक बेटी सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गई हैं।

        श्रीमती षड़ंगी की शवयात्रा पुरानी बस्ती के रामगुड़ी पारा स्थित उनके निवास से आज शाम साढ़े 4 बजे निकलेगी। सर्किट हाउस रोड में खर्रा घाट के किनारे मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

You may also like

Leave a Comment