आयुक्त को आवारा मवेशी देने कांग्रेसी गए निगम दफ्तर, पुलिस से हुई झूमाझटकी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजनन्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में गौ सत्याग्रह कार्यक्रम हुआ। जिला कांग्रेस भवन से गौवंश लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरोध में जोशीले नारे लगाते हुए निगम कार्यालय की तरफ बढ़े। काफिले में पुलिस बल भी बड़ी संख्या में थी। इसके बावजूद भी कमिश्नर कार्यालय तक मवेशी लेकर पहुंच गए, जहां कमिश्नर चेम्बर तक गौवंश ले जाने की कोशिश में पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई।

               स्थिति न सम्हलते देख तहसीलदार और एसडीएम को भी वहां जाना पड़ा। चूंकि सत्याग्रह का यह कार्यकम सांकेतिक था। कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर से मिलने की बात कही, लेकिन उन्होंने अपने एसी चेम्बर से बाहर निकलना भी उचित नहीं समझा। गौवंश सत्याग्रह की सूचना पूर्व में ही कांग्रेस कार्यालय द्वारा कमिश्नर को दिए जाने के उपरांत भी उनके द्वारा चेम्बर से बाहर आकर सुपुर्दगी न लेने से कांग्रेसजन आक्रोशित थे। वहीं पुलिस प्रशासन ने जबरिया शान्तिपूर्वक सत्याग्रह रोकने से भी अनिल शुक्ला ने खाकी वर्दीधारियों को दो टूक लहजे में कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़ी लड़ाई में अंग्रेजों से कभी नहीं डरी, न ही झुकी तो आज भी ये लड़ाई गौवंश व आम जनता के हितों की है तो हम आज क्यों डरेंगे, दमन के आगे नहीं झुकेंगे।

                        गौवंश सत्याग्रह कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, हरेराम तिवारी प्रदेश प्रवक़्ता, जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा, शेख सलीम नियारिया, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, राकेश पांडेय प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस, रानी चौहान अध्यक्ष महिला कांग्रेस, वसीम खान लोकसभा अध्यक्ष आईटी सेल, आशीष जायसवाल अध्यक्ष युवक कांग्रेस, विनोद कपूर प्रवक़्ता जिला कांग्रेस, आरिफ हुसैन, संतोष चौहान, संजय देवांगन, संतोष बोहिदार, रवि पांडेय, आशीष शर्मा, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अनुराग गुप्ता, भरत तिवारी, सोनू पुरोहित, आकाश समुद्रे, देव साहू, शिव चौहान, अरुणा चौहान, रेखा वैष्णव, शेर खान, संतोष सिंह राजपूत, पदमा चौहान, श्रेयांश शर्मा, तरुण गोयल, आशीष यादव, अभिजीत श्रीवास, उर्मिला लकड़ा, रंजना पटेल पार्षद, मुरारी भट्ट पूर्व पार्षद, गोलू साव, किरण पंडा उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment