कार्यकर्ताओं की मेहनत से रायगढ़ में जीतेगी कांग्रेस – मेनका सिंह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में शहर कांग्रेस, ब्लाक और पूर्वांचल के पदाधिकारियों जोन अध्यक्षों, बूथ प्रमुख पार्षदगणों व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में सांसद प्रत्याशी मेनका देवी सिंह की उपस्थिति में चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय,जयंत ठेठवार, डॉ. परिवेश मिश्रा, संजय देवांगन (एमआईसी सदस्य), नरेंद्र जुनेजा (व्यापार प्रकोष्ठ), शेख सलीम नियारिया (एमआईसी सदस्य),सपना सिदार (पार्षद) ने चुनाव रणनीति पर विचार रखा।

                                  बैठक में प्रचार प्रसार पर गहन समीक्षा कर चुनाव जीतने हेतु प्रत्येक मतदाता तक कांग्रेस की 5 न्याय योजनाएं व 25 गारंटियों को पहुंचाने काफी सुझाव सामने आए और उसका तत्काल क्रियान्वय किए जाने हेतु कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं डॉ. मेनका सिंह ने कांग्रेसजनों से अपील की कि चुनाव में सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी सम्हाले। कांग्रेस की विचारधारा को हमें जन जन तक पहुंचना हम सबका कर्तव्य है। अब 10 साल से केंद्र में बैठी सरकार ने देश में अपेक्षित विकास की दिशा में कार्य नहीं किया और देश को कर्ज में डाल दिया, हमें उन्हें शिकस्त देनी है। कांग्रेस अपनी विचारधारा, दूरदर्शिता और जनहितैषी योजनाओं से विरोधियों को शिकस्त देगी, यह तय है। अपनी न्याय योजना को और गारंटी को घर-घर पहुंचाना है। मैं आश्वासन देती हूं कि आपके विश्वास पर खरी उतरूंगी। आप कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही मेरी ताकत है और आप सभी के सहयोग से ही रायगढ सहित पूरे प्रदेश की सीटे कांग्रेस की झोली में जाएंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि सांसद प्रत्याशी डॉ. मेनका सिंह का नामांकन 18 अप्रैल को किया जाना है जिसमे सभी कांग्रेस जनों की भारी संख्या में उपस्थिति निवेदित है।
                                                   बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, दीपक पांडेय, जगदीश मेहर, नगेन्द्र नेगी, जयंत ठेठवार, सलीम नियरिया, डॉ. परिवेश मिश्रा, विकास शर्मा, शाखा यादव, विकास ठेठवार, मदन महन्त, संगीता गुप्ता, संतोष राय, नारायण घोरे, राजेश भारद्वाज, प्रदीप गर्ग, हरमीत घई, दयाराम धुर्वे, राकेश पांडेय, लोकेश साहू, अरुण अग्रवाल, रानी चौहान, जेठूराम मनहर, आशीष जायसवाल, आरिफ हुसैन, शेख ताजीम, शकील अहमद,वकील अहमद, उपेंद्र सिंह, रामकुमार भगत, संजय देवांगन, विनोद महेश, दीप अग्रवाल, राजेश कछवाहा, भुवाल शुक्ला, विनोद कपूर, रिंकी पांडेय, लता खूंटे, नरेंद्र जुनेजा, राजू चौहान, शौक़ी बूटान, सोनू पुरोहित, रत्थू जायसवाल, मुरारी भट्ट, गणेश घोरे, लक्ष्मण महिलाने, रंजना पटेल, सपना सिदार, संजुक्ता सिंह, उर्मिला लकड़ा, रेखा वैष्णव, पद्मा चौहान, गोरेलाल बरेठ, प्रताप सिंह, भरत तिवारी, उज्जवल मिरी, लक्ष्मी चौहान, अरुणा चौहान, उसत भट्ट, शौक़ी पटेल, प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो, सत्यप्रकाश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment