कांग्रेस ने मनाई भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. अंबेडकर की 134 वीं जयंती

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत रत्न से सम्मानित और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को आज उनकी 134 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नगेन्द्र नेगी तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में उनकी स्मृति तस्वीर का माल्यर्पण किया गया। तत्पश्चात अंबेडकर चौक जाकर भी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा में पुष्पहार अर्पित कर नारे भी लगाए।
         इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला पूर्व महापौर जानकी काटजू, प्रभारी महामन्त्री जिला कांग्रेस शाखा यादव, ब्लाक कांग्रेस रायगढ ग्रामीण अध्यक्ष रामलाल पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, प्रदेश कांग्रेस प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, अरुण गुप्ता, पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत तिवारी, गौरांग अधिकारी,अक्षय कुलदीप, सत्यप्रकाश शर्मा, संतोष चौहान, अमृत काटजू, रंजना कमल पटेल,उपेंद्र सिंह, शेख ताजीम, आशीष शर्मा, कामता पटेल, दीपक मंडल, शारदा सिंह गहलोत, प्रताप सिंह, घासीदास महन्त, नयन पटेल, प्रमोद देवांगन, गुलशन साहू उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।

You may also like

Leave a Comment