संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की कांग्रेस ने मनाई जयंती

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी में उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वहीं, कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन भी किया।

                 कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के जनक माने जाते थे, जिन्होंने देश को तकनीकी और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। उनकी राजनैतिक यात्रा 1982 में शुरू हुई, जब वे अपने छोटे भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 1984 में प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।

                               यही नहीं, राजीव गांधी की सरकार ने आर्थिक उदारीकरण, तकनीकी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने का प्रयास किया, लेकिन 1991 में उनकी हत्या ने देश को स्तब्ध कर दिया। भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी की विरासत आज भी देश को प्रेरित करती है।

                      इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शुक्ला जिला कांग्रेस अध्यक्ष, हरेराम तिवारी प्रदेश प्रवक़्ता, शाखा यादव प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, नारायण घोरे, उपेंद्र सिंह, विनोद कपूर, संतोष चौहान, राकेश पांडेय प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस, शेख ताजीम, संतोष बोहिदार, रत्थू जायसवाल, संजय चौहान, आशीष शर्मा, कामता पटेल, विजय टंडन, सोनू पुरोहित, अभिषेक शर्मा, दीपक, शारदा सिंह गहलोत, राजेन्द्र यादव, अनुराग गुप्ता, घासीदास महन्त उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment