कलेक्टर पहुंचे धान खरीदी केंद्र, पवनी और धनसीर का देखा सच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज़)। कलेक्टर धर्मेश साहू बिलाईगढ़ क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र पवनी और धनसीर का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में खरीदी केंद्र प्रभारी से आवक जावक, नमी मापक यंत्र, तौल पर्ची, बारदाना, कुल खरीदी, आकस्मिक बरसात से धान को भीगने से बचाने पॉलिथीन व्यवस्था, बैनर में शिकायत और नोडल अधिकारियों के नंबर डिस्प्ले आदि की जानकारी ली।

        कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक को नियम अनुसार धान खरीदी करने और किसानों को राज्य शासन द्वारा दी जा रही 72 घंटे में समिति से धान बिक्री की राशि 10 हजार रुपए की तात्कालिक आहरण का लाभ देने के लिए कहा।

                          इस अवसर पर परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित विकासखंड के अधिकारी भी शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment