11 जून से फिर शुरू होगा कलेक्टर जनदर्शन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में होगा जनदर्शन कार्यक्रम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार 11 जून से कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा।

        कलेक्टर जनदर्शन का यह कार्यक्रम प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित होगा। जिले के जनसामान्य अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में उपस्थित हो सकते है।

          गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन एक ऐसा कार्यक्रम है, जो खासकर उन फरियादियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता, जो दूरदराज देहात क्षेत्र में रहते हुए समस्या की मार से पीड़ित होते हैं। जनदर्शन में आवेदन देने के बाद कलेक्टर की पहल उन्हें राहत भी मिलती है।

You may also like

Leave a Comment