कलेक्टर गोयल और एसपी पटेल ने भी किया मतदान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज) । रायगढ़ के कलेक्टर कर्तिकेया गोयल और पुलिस कप्तान दिव्यांग कुमार पटेल ने भी लाईन में लगकर मतदान किया। वहीं, सेल्फी पॉइंट में जाकर दोनों अफसरों ने एक संग तस्वीर खिंचवाते हुए लोगों को भी मतदान की अपील की।

         18वीं लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ लोकसभा के लिये आज सुबह वोटिंग निर्धरित समय पर प्रारंभ हुआ। जिले के कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सुबह बालमंदिर मतदान केन्द्र में सहज आम वोटर्स की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किये, जिसके बाद उन्होंने सेल्फी पाइंट में अमिट स्याही लगी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया।

                 मतदान दिवस पर सुबह से कलेक्टर व एसपी रायगढ़ जिले के सभी क्षेत्र से मतदान और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे । गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में पानी व टेंट की व्यवस्था की गई है, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है । सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से वोटिंग जारी है ।

You may also like

Leave a Comment