सीएम मैडम ने किया अनिल यादव के घर भोजन, पौधे भी रोपे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने 11 अगस्त को रायगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनिल यादव के आग्रह पर उनके निवास स्थान गए और आत्मीयता पूर्वक भोजन भी किया।

               मैडम सीएम यानी सीएम विष्णुदेव साय की जीवनसंगिनी कौशल्या देवी अपनी विनम्रता और सहजता के लिए लोकप्रिय होकर आम जनमानस के दिलों पर राज करती हैं। यही वजह है कि मैडम साय जब भी जनसम्पर्क के लिए अपने गृहग्राम से निकलती हैं तो उनके साथ यादगार लम्हे गुजारने के लिए भाजपा समर्थक सक्रिय रहते हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता अनिल यादव ने जब श्रीमती साय को अपने आशियाने में भोजन के लिए आमंत्रित किया तो वे मना भी नहीं कर सकीं।

                   रविवार अपरान्ह लगभग 1 बजे श्रीमती कौशल्या साय अपने समर्थकों की टोली के संग सर्किट हाउस रोड स्थित षड़ंगी कॉलोनी में अनिल यादव के निवास स्थान पहुंचीं तो यादव दम्पत्ति ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मैडम साय ने अनिल यादव के आंगन में नीम के पौधे लगाते हुए एक पेड़ मां के नाम मुहिम को रफ्तार भी दी। वहीं, श्रीमती रागिनी यादव ने कौशल्या साय को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन परोसते हुए अतिथि धर्म का निर्वाह किया।

                        वहीं, श्रीमती कौशल्या साय ने राजा पारा में मोतीमहल के समीप समलाई मन्दिर प्रांगण में पंचाक्षरी महामंत्र का जाप करते हुए छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान सीएम मैडम के साथ भाजपा नेता गुरुपाल सिंघ भल्ला, श्रीकांत सोमवार, सुभाष पांडेय, सुरेश गोयल, मनीष गांधी, रत्थू गुप्ता, सुनील तिवारी, अनुपम पाल, बृजेश गुप्ता, दिबेश सोलंकी अरुण कातोरे, चक्रधर पटेल, विनोद षड़ंगी, ज्ञानू मोदी, केशव महाराज और रविंद्र भाटिया भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment