संस्कार के बच्चों ने इसरो का किया भ्रमण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सीखी विज्ञान, अंतरिक्ष, तकनीक की बारीकी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के करीब 50 विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र बैंगलुरू उर्फ इसरो का भ्रमण कर बरीकियां सीखी।

               संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र बैंगलुरू का भ्रमण कर बारिकियां सीखी। इसमें बायोटेक्नॉलॉजी, अंतरिक्ष विज्ञान, सेटेलाईट विज्ञान, चंद्रयान आदि के बारे में जाना। साथ ही विश्वेस्वरैया म्यूजियम का भी भ्रमण किया, जहां विभिन्न प्रकार की तकनीकी ज्ञान से संबंधित चीजों को सहेज कर बारिकियां सीखने के लिए व्यवस्थित रूप से बताया गया है। इससे बच्चों को आने वाले समय में अपना कैरियर बनाने में आसानी होगी।
        वहीं, संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से परिचय करवाना, वर्तमान समय में कैरियर के विभिन्न आयाम के बारे में जानकारी देना। ग्लोबल विश्व में हो रहे बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करना। ऐसे भ्रमण से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसी उद्देश्य से इसरो भ्रमण किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के टूर आयोजित किए जाते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment