चांदमारी संकुल के बच्चों ने किया राजमहल का भ्रमण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश एवं कार्यालय कलेक्टर द्वारा प्रसारित आदेशानुसार संकुल प्राचार्य श्रीमती दीप्ति अग्रवाल के प्रभावी मार्गदर्शन में शासन की अभिनव पहल के तहत समर कैम्प का आयोजन संकुल केन्द्र चांदमारी में किया जा रहा है।

            इस अनुक्रम में समर कैम्प के तृतीय दिवस 22 मई को शासकीय प्राथमिक शाला भूपदेव व जगतपुर के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं रचनात्मक बौद्धिक विकास, मनोरंजक गणितीय गतिविधियां, पहाड़ा 1 से 20 तक, कबाड़ से जुगाड़ अंतर्गत पेपर से पेपर वॉलेट, बॉटल से पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट आदि निर्माण के बारे में बताया गया। साथ ही एक्सपोजर विजिट के तहत राजमहल, मोतीमहल का भ्रमण कराया गया।

        बच्चों को ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि रायगढ़ की शान कहे जाने वाले मोतीमहल का निर्माण सन् 1904 में हुआ था। तत्पश्चात् राजा चक्रधर के द्वारा इस मोतीमहल का पुनः निर्माण कराया गया। राजा चक्रधर सिंह की पहली पत्नी रानी मंगलमोती देवी के नाम पर इस महल का नाम मोतीमहल रखा गया है। पूर्व में राजाओं की जीवन -कार्यशैली के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने समर कैम्प का आनंद लिया।

               समर कैंप में ठंडा पानी, चाकलेट, बिस्किट की व्यवस्था की गई।आज के कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान पाठक द्वय श्रीमती गौरी मोहंती (प्रा.शा.भूपदेव) व श्रीमती क्षमा साहू (प्रा.शा.जगतपुर) ने किया। यह समर कैम्प बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु अच्छी पहल है।समर कैम्प से अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हों, इस हेतु समस्त शाला प्रयासरत हैं। समर कैम्प की प्रतिदिन की समीक्षा भी संकुल स्तर पर राजेश डनसेना प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल केवड़ाबाड़ी व डॉ. मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ द्वारा ली जा रही है। आज समर कैम्प में 24 शिक्षक व 38 बच्चे शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment