मुख्यमंत्री साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम के बने साक्षी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, विधायक राजेश मूणत भी हुए शामिल

रायपुर (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

                     मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था।

                           वहीं, मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख व समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।

You may also like

Leave a Comment