हाइवे में 5 मवेशियों की ली जान, कार चालक गया जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। गुजरे 4 अगस्त की रात नेशनल हाइवे 49 ग्राम धनागर पर कलकत्ता ढाबा के पास कार (क्रमांक BR 28 AD 7065) का चालक खरसिया की ओर से तेज रफ्तार से आते समय सड़क के बांयी ओर जा रहे मवेशियों को ठोंकर मारकर भाग गया था। इस घटना में सुभाष चंद पटेल (48 वर्ष) की 5 मवेशी की मौत हो गई थीपुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

                          पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के संज्ञान में घटना आने पर थाना प्रभारी कोतरारो को तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस संब में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं उप पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारो निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मवेशी मालिक सुभाष चंद पटेल की रिपोर्ट पर आरोपित वाहन चालक पर धारा 325 BNS एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

                          यही नहीं, वाहन चालक का डिटेल निकलवाकर शीघ्र आरोपी अंकित सिंह पिता कन्हैया सिंह (28 वर्ष) निवासी गोपालगंज जिला गोपालगंज बिहार हाल मुकाम क्रिस्टल ग्रीन कॉलोनी जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, कुसुम कैवर्त्य, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, संदीप कौशिक, राजेश खांडे और घनश्याम सिदार शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment