भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 3 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे चुनाव : गुरुपाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। आसन्न लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया आज रायगढ़ विधानसभा के कोड़ातराई मंडल के छिंद और लोहरसिंह  ग्राम पहुंचे। जनसंपर्क में उनके साथ राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला भी शामिल रहे और नुक्कड़ सभाओं के जरिए ग्रामीणों को उनके पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया।

श्री भल्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाने के लिए हमें फिर से मोदी की डबल इंजन की सरकार चाहिए। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय का सुशासन एक नया इतिहास बनाने जा रहा है और नए विकास की अग्रसर है। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशलेष मिश्रा, विकास केडिया, जिला मंत्री रत्थू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डोल नायक मौजूद थे। उसके बाद सभी नेताओं ने गुरुपाल भल्ला के निवास पहुंचकर उनके परिजनों और भाजपा नेताओं से मुलाकात किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का स्वागत किया।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, कौशलेष मिश्रा, विकास केडिया, आलोक सिंह, अरुण कातोरे, आशीष ताम्रकार, पवन शर्मा, रत्थू गुप्ता, रतिंद्र राय, मनीष गांधी, सौरभ चौधरी, दीपक अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता थे।

You may also like

Leave a Comment