बेलादुला के छाया पार्षद संजय दास ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वार्ड नंबर 21 में इंदिरा चौक और मानस चौक में स्वागत गेट, मरीन ड्राइव में पचरी निर्माण, दशगात्र स्थल निर्माण की उठाई आवाज

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड नंबर 21 स्थित इंदिरा चौक और मानस चौक स्वागत गेट, मरीन ड्राइव केलो तट पर 3 पचरी एवं दशगात्र स्थल निर्माण कराये जाने की मांग उठने लगी है। बेलादुला के भाजपा छाया पार्षद और अधिवक्ता संजय दास ने इन अहम मांगों का आवेदन पत्र महापौर जीवर्धन चौहान को सौंपते हुए जनहित में हरी झंडी दिलाने की पुरजोर वकालत भी की है।
            शहर के प्रथम नागरिक यानी महापौर को प्रेषित आवेदन में भाजपा के छाया पार्षद संजय दास ने कहा है कि वार्ड नंबर 21 में केलो तट नदी के पास 3 पचरी घाट निर्माण किया जाना चाहिए क्योकि बंगलापारा, चक्रधरनगर और कसेर पारा दो वार्ड से लगी केलो नदी में लगभग अधिकतर वार्डवासी नदी स्नान करने एवं मृत्यु होने पर सारे क्रियाकर्म नदी में ही की जाती है। विडंबना यह है कि वहां दशगात्र स्थल न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वार्डवासियों की इच्छा है कि इंदिरा चौक और मानस चौक पर 1-1 स्वागत गेट का निर्माण भी किया जाना चाहिए।
                    बेलादुला के बाशिंदों ने महापौर से अनुरोध किया कि इंदिरा चौक और मानस चौक पर एक एक स्वागत गेट के अलावे मरिन ड्राइव केलो तट पर तीन पचरी एवं दशगात्र स्थल निर्माण कराये जाने की दिशा में सकारात्मक पहल करें। इस मौके पर संजय कुमार दास के साथ सरोज शर्मा, सुरेश नंदे, राकेश राठौर, नवीन साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment