वोट डालने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विधायक रायमुनि भगत पहुंचीं घायलों का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल

जशपुर (सृजन न्यूज)। लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने मतदान केंद्र गए लोगों ने आक्रामक मधुमक्खियों ने अचानक ऐसा हमला किया कि वहां भगदड़ मच गई। यह घटना जशपुर जिले की है। विधायक रायमुनि भगत ने अस्पताल जाकर प्रभावितों का हालचाल जाना।

                      ज्ञात हो कि आरा के हाई स्कूल में मतदान के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। घटना में 8 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की जानकारी पाते ही जशपुर विधायक रायमुनि भगत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंची और घायलों का हाल जान चिकित्सकों को तत्काल समुचित उपचार का निर्देश दिया।

                घायलों से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि वे किसी भी बात की चिंता न करें। विधायक सहित पूरा प्रशासनिक अमला घायलों के उपचार हेतु तत्पर है। उपचार में हर संभव मदद किया जाएगा। इस दौरान कृपाशंकर भगत, फैजान सरवर खान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment