जयंती पर याद आए बस्तर टाइगर, कांग्रेस ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। झीरम के नक्सल हमले में शहीद हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्र कर्मा की स्मृति तस्वीर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पण कर उन्हें नमन किया ।
              कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर महेंद्र कर्मा का आज जन्मदिन है। पूरा छत्तीसगढ़ उन्हें याद कर रहा है। उनके कामों को याद कर प्रदेश की जनता, उनकी सराहना करते नहीं थकती है।
सलवा जुडूम के प्रणेता महेंद्र कर्मा नक्सलवाद के कट्टर विरोधी थे जो झीरम घाटी नक्सल हमले में ही शहीद हुए। निधन के बाद भी छत्तीसगढ़ के दिग्गज लीडर्स में उनकी गिनती होती है। माओवादियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की वजह से उन्हें उनके क्षेत्र में बस्तर टाइगर के रूप में जाना जाता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता दीपक पांडेय, अनिल शुक्ला, नारायण घोरे, उपेंद्र सिंह, संतोष कुमार चौहान, शाखा यादव, विकास ठेठवार, मदन महन्त, राकेश पांडेय, नरेश जायसवाल, रजत गोयल, रत्थू जायसवाल, विजय टंडन, सूरज, सोनू पुरोहित, प्रताप सिंह, दीपक भट्ट, राजेन्द्र यादव, लता खूंटे, अभिषेक शर्मा उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment