वोट डालने रायगढ़ लौटे आयुष ने कहा – गिटार बजाने वाली उंगली में आज नीली स्याही जो लगवानी थी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के आयुष द्विवेदी अभी रायपुर में रहते हैं। वो एक पेशेवर गिटारिस्ट और म्यूजिक कंपोजर हैं। वो लोकसभा निर्वाचन में वोट डालने अपने घर वापस पहुंचे। सुबह परिवार के साथ मतदान केंद्र जाकर वोट डाला।

                 मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उन्होंने कहा कि जिस इनग्लिंस गिटार बजाते हैं उस पर नीली स्याही लगवानी थी। यह स्याही गवाह है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में मेरा भी योगदान है। आयुष के माता और पिता ने कहा कि हमारा बेटा अपना काम छोड़कर वोट डालने आया। युवा जागरूक हो रहे हैं, अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। यह देखकर अच्छा लगता है। आयुष ने दूसरों से भी मतदान की अपील की है।

              आयुष की तरह ही कई ऐसे भी युवा हैं जो मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हुए आज स्वस्फूर्त होकर न केवल अपना वोट डाले, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए भरपूर प्रेरित भी किया।

You may also like

Leave a Comment