34 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने भरी हुंकार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जशपुर के रणजीता स्टेडियम में हुई बैठक, शासन-प्रशासन के समक्ष मांगों को रखने का लिया निर्णय

जशपुर (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 की महत्वपूर्ण बैठक जशपुर के रणजीता स्टेडियम में हुई। बैठक में 34 सूत्रीय मांगों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

                    उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 जिला जशपुर का बैठक यहां आयोजित किया गया है। बैठक में जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।बैठक में 34 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है। उक्त मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जायेगा।

                 यही नहीं, संघ के द्वारा उक्त मांगों को प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला व बाल विकास विभाग सहित संचालक और सेकेट्री स्तर पर रखा जायेगा और एक निश्चित समय तक मांग पूरा होने का इंतजार किया जायेगा।यदि निश्चित समय पर मांग पूरी नहीं होती है तो शांति पूर्ण तरीके से आगे की रणनीति बैठक कर बनाई जायेगी।

ये है महत्वपूर्ण मांगें
जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने बताया कि बैठक के दौरान सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर सहायिकाओं को पदोन्नति संबंधी मांग शासन प्रशासन से किया जाए, साथ ही भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को आंगनबाड़ी केंद्र में परिवर्तित किया। रिक्त केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाए। प्रतिमाह मिलने वाला मानदेय व अतिरिक्त व्यय राशि समय पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को समय पर 5 तारीख तक दी जाए। भवन किराया बढ़ाए जाने सहित ईंधन व गर्म भोजन की राशि समय पर प्रदाय किया जाए। मोबाइल डाटा रिचार्ज प्रतिमाह का मांग किया जाए। सुपोषण चौपाल के राशि में बढ़ोत्तरी का मांग, फ्लेक्स फंड की राशि और अतिरिक्त व्यय की राशि कार्यकर्ताओं को खाते में दिया जाए। पोषण ट्रेकर के कार्य में नेटवर्क की समस्या लगातार आ रही है। उक्त समस्या के निदान के लिए वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

You may also like

Leave a Comment