अखिल भारतीय एजुकेटेड अग्रवाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन 25 – 26 अक्टूबर को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ के अग्रोहा भवन में होगा भव्य आयोजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट एवं अग्रवाल समाज रायगढ़ द्वारा विशाल अखिल भारतीय एजुकेटेड अग्रवाल युवक – युवती परिचय सम्मेलन 25 – 26 अक्टूबर को स्थानीय अग्रोहा धाम जिंदल रोड में भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

शहर के भगवानपुर रोड स्थित अग्रोहा धाम में आयोजित प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक दीपक डोरा ने बताया कि इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा निकटवर्ती राज्य, उडीसा, झारखंड व मध्यप्रदेश के सैकड़ों अविवाहित योग्य प्रत्याशी एवं उनके अभिवावकगण शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। बाहर से आने वाले अग्र बंधुओं के लिए आवास भोजन की व्यवस्था 500 रुपए की शुल्क के साथ उपलब्ध रहेगी, साथ ही स्थानीय प्रत्याशी के लिए प्रवेश शुल्क निःशुल्क रहेगा।

क्षेत्र का किया गया दौरा – उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सूरजपुर, अंबिकापुर, बतौली, पत्थलगाँव, लैलूंगा, अलकतरा, नैला, चांपा, बाराद्वार, सक्ती, खरसिया, डभरा, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया सहित अनेक स्थानों में दौरा करके अग्र सभाओं से मुलाकात कर कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया गया है।

सहभागिता का किया निवेदन – अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील मित्तल, स्वागत अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और संयोजक दीपक डोरा ने अग्र बंधुओं को इस समाज की महती आवश्यकता एवं नए रिश्तों के एक अच्छे अवसर के लिए सभी अभिभावक विवाह योग्य युवक – युवतियों को अपना पंजीयन कराकर कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

पत्रकारवार्ता के दौरान पवन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल गर्ग, मनोज अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कपिल मोदी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

You may also like

Leave a Comment