सारंगढ़ के कारोबारी अभिषेक केशरवानी का फरार कातिल पकड़ाया कर्नाटक में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़। थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ से सूचना मिली कि मृतक अभिषेक केशरवानी निवासी सारगढ़ को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दिया है ,जिस पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध कमांक थारा 302 भादवि दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ निवासी निखिल बरेठ  पिता स्व. फूलसिंह (19 वर्ष) अपनी मां के अभिषेक केशरवानी के साथ प्रेम प्रसंग के संदेह पर मृतक अभिषेक केशरवानी को बिलासपुर रोड स्थित रानीसागर राईसमिल के पास अकेले पाकर अपने पास रखे चाकू से उसके सीने, पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। यह सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा थाना कोतवाली सरसीवा, भटगांव, कनकबीरा एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपी के रूकने के संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की कार्यवाही प्रारम की गई।

इसी दौरान आरोपी का लोकेशन बैंगलुरू (कर्नाटक) में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल टीम गठित कर बैंगलूरू रवाना किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेक कर आरोपी को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की उसकी मा का प्रेम संबंध मृतक अभिषेक केशरवानी के साथ होने के संदेह पर गुस्से में आकर उसने अभिषेक केशरवानी का हत्या कर दिया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को 20 मार्च को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।


फरार आरोपी को पकड़ने एवं अपराध सुलझाने में अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक श्रीमती भावना सिंह एवं निरीक्षक कामिल हक के नेतृव्य में टीम-उप निरीक्षक जेएस ठाकुर, प्रआ-जयराम साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर सायबर सेल टीम- विक्कू ठाकुर, थाना प्रभारी सरसिंवा सउनि टीकाराम खटकर, एवं थाना भटगांव टीम- थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव, सउनि विनोद गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment