आकृति शर्मा का स्कूल नेशनल अंडर 19 क्रिकेट में चयन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नेशनल स्कूल गेम क्रिकेट अंडर 19 के लिए रायगढ़ जिले से आकृति शर्मा का चयन हुआ है। आकृति का छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन होने पर खुशी का वातावरण है।

                         अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान में भारतीय लड़कियों ने विश्व विजय कर सभी को गौरवान्वित किया है, उसी तरह आकृति का चयन भी गौरव प्रदान करता है। आकृति प्रारंभ से क्रिकेट अच्छा खेलती रही हैं। सीएससीएस अंडर 15 के राज्य स्तरीय कैंप में भी चयनित हुई थी। रायगढ़ स्कूल टीम के कोच  तथा मार्गदर्शक जफर उल्लाह सिद्दीकी एवं अभिषेक गुप्ता ने चयन पर खुशी व्यक्त किया है।

         खेल नगरी घरघोड़ा के पीएमश्री विद्यालय में अध्ययनरत आकृति के चयन से स्कूल में भी खुशी छाई हुई है। ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा में नियमित अभ्यास करती हैं। उनके कोच कमलेश शर्मा, प्रवीण लोहा विनोद एक्का ने खुशी जाहिर की है। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लड़कियों में क्रिकेट के बढ़ती रुचि से निश्चित ही बालिका क्रिकेट में रायगढ़ जिले का भविष्य आने वाले समय में बहुत अच्छा रहेगा।

जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ और ऑल स्टार घरघोड़ा के वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर पटनायक, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, ऑल स्टार घरघोड़ा अध्यक्ष मनोज बिस्वाल, राजेश मित्तल, विकास शर्मा, नागेंद्र सिंह, सचिव उमेश शर्मा, शिशु सिन्हा ,अजय शर्मा, अमित बोहिदार, महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आइच, अरविंद शर्मा, पंकज बोहिदार, संतोष गुप्ता, कोच जफर उल्लाह सिद्दीकी, अभिषेक गुप्ता, मनीष बोहिदार, अश्विनी दर्शन, अमित यादव, राधेश्याम गुप्ता एवं वरिष्ठ खिलाड़िया ने बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment