चक्रधर समारोह में स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच : देवेंद्र प्रताप सिंह

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 39 वें चक्रधर समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज शाम कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता और राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में कलाकार चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

                  सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि चक्रधर समारोह का उद्देश्य रायगढ़ घराने को प्रोत्साहित करना एवं नये कलाकारों को अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह के आयोजन से देशभर में रायगढ़ की एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है। इसलिए इस आयोजन की भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह से लोग शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य को पसंद कर रहे है। इसलिए समारोह में स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाए। इस दौरान कलाकार चयन समिति के सदस्यों ने कलाकारों के चयन संबंध में अपने प्रस्ताव रखे।

                            इस अवसर पर प्रतिनिधि संस्कृति विभाग रायपुर युगल तिवारी, सुश्री उर्वशी देवी सिंह, प्रिंसेस विजयश्री देवी सिंह, श्रीमती बासंती वैष्णव, भूपेन्द्र बरेठ, देवेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, सुनील तिवारी, पवन यादव, नटवर सिंघानिया, प्रो. अम्बिका वर्मा उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment