राष्ट्रीय कथक स्पर्धा में सौम्या नामदेव ने लगाई प्रथम पुरस्कार की हैट्रिक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कृष्णा ललित कला महाविद्यालय के द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता ” कौशल महोत्सव ” का आयोजन 3 जुलाई को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सौम्या नामदेव ने मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय और रायगढ़ शहर का प्रतिनिधित्व किया। सौम्या ने जूनियर वर्ग में 10 मिनट का एकल कथक प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

             गौरतलब है कि वर्ष 2024 में सौम्या ने राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की हैट्रिक लगाई है। बीते जनवरी में बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता “अमृत ध्वनि”, जून 2024 में ओडिशा के पुरी में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता ” तारांगण” के बाद जुलाई में रायपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता “कौशल महोत्सव” में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए चमकीली सफलता पाई है।

                   सौम्या नामदेव रायगढ़ के ओपी जिंदल स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा हैं। सौम्या अपनी कथक की शिक्षा माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय में गुरु प्रीति रूद्र वैष्णव और रूद्र प्रीति वैष्णव के सानिध्य में पिछले 5 वर्ष से ले रही हैं। प्रतियोगिता में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राचार्य पंडित एलडी वैष्णव, उप प्राचार्य रूद्र प्रीति वैष्णव और गुरु प्रीति रूद्र वैष्ण्व के सानिध्य में अद्वितीय प्रस्तुति देकर संस्थान एवं रायगढ़ कत्थक घराने का नाम रोशन किया। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के अलावे मध्यप्रदेश, ओड़िशा, कोलकाता, आसाम और भी अनेक राज्यों के प्रतिभागी बढ़चढ़ कर सम्मलित हुए। सौम्या के अलावा महाविद्यालय के अन्य छात्राओं ने अलग-अलग वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर निर्णायक एवं आयोजकों का मन मोह लिया।

                  सौम्या की नृत्य के प्रति रूचि को देखते हुए उनकी माता ब्यूटी नामदेव ने अपनी लाडली को कथक की शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें नामदेव परिवार ने भी सौम्या को प्रोत्साहन दिया। सौम्या अपने दैनिक कार्यों में पढाई के साथ रोजाना 2-3 घंटे तक कथक का रियाज भी करती हैं। वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिवार को देती हैं। प्रतियोगिता में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों दवारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया  उच्च स्थान प्राप्त किया।

                       प्रतियोगिता में एकल कत्थक वर्ग में सौम्या नामदेव ने जूनियर वर्ग और यामी वैष्णव ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौम्या नामदेव एवं यामी वैष्णव ने कम उम्र में उम्दा प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं रायगढ़ कथक घराने का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कथक के साथ अन्य शास्त्रीय नृत्य जैसे ओडिसी, भरतनाट्यम, कत्थकली, मणिपुरी, कुचीपुड़ी, सत्रीया एवं मोहिनीअट्टम के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

You may also like

Leave a Comment