10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने किया ध्यानाकर्षण प्रदर्शन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय निकाय रायपुर के आव्हान पर 10 सूत्रीय मांगो के लिये राज्य स्तरीय ध्यानाकर्षण प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रायगढ़ में भी ध्यान आकर्षण प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा को ज्ञापन सौंप गया।

                   ज्ञापन के पहले कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज भी बुलंद की तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांग है कि पूर्व केंद्र के समान महंगाई भत्ता देना होगा। मध्यप्रदेश के समान 300 दिन का अवकाश नगदी करण आदेश जारी करना होगा। पिंगुआ समिति की अनुशंसा प्राप्त कर वेतन विसंगति दूर करना होगा। चार स्तरीय वेतनमान देना होगा सहित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तथा आईटीआई कर्मचारियों के मांगों के समर्थन में खूब नारे लगाए गए।

               प्रदर्शन स्थल पर शेख कलीमुल्लाह संरक्षक, संजीव सेठी कार्यकारी जिला शाखा अध्यक्ष, डॉ. माधुरी त्रिपाठी, विनोद षड़ंगी, एलबीएस जाटवर, विकास तिवारी, रोशनी दुबे तथा आईटीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल डनसेना ने संबोधित किया. 10 सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सीपी डनसेना शामिल हुए। ध्यान आकर्षण प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के कर्मचारीयों सहित आईटीआई के कर्मचारीयों ने काफी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एलबीएस जाटवर जिला सचिव तथा आभार प्रदर्शन विकास तिवारी अध्यक्ष विकासखंड शाखा ने किया।

You may also like

Leave a Comment