वन महोत्सव के सांसद और विधायक बने साक्षी, किया पौधरोपण

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कुड़ेकेला/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश भर में इस बार एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें जन प्रतिनिधियों और वन विभाग द्वारा पौधे रोपे जा रहे हैं, साथ ही उनके सरंक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़ेकेला के हायर सेकेंडरी स्कूल में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का यादगार कार्यक्रम किया गया।

                     वन महोत्सव में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, धरमजयगढ़ डीएफओ अभिषेक जोगावत, एसडीओ बाल गोविंद साहू, छाल रेंजर एमएस मर्सकोले सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ सभी विभागीय स्टाफ, स्कूली बच्चे एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

                      आयोजन पूर्व किए जाने वाले अनिवार्य गतिविधियों के पश्चात मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत की मनोरम प्रस्तुति दी। फिर, सांसद राधेश्याम राठिया एवं विधायक लालजीत राठिया ने प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करने हेतु वनों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से पौधरोपण एवं उनका सरंक्षण की अपील भी की।

             आयोजन के दरमियान स्कूल परिसर में सभी अतिथियों ने पौधरोपण किया। वहीं, शाला प्रबंधन को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीएफओ ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment