पार्षद आरिफ ने जन्मदिन पर तालाब किनारे रोपे पौधे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने अपना जन्मदिन इंदिरा नगर पार्षद कार्यालय और गंगाराम तालाब के किनारे पौधे रोपते हुए मोहल्ले के सामाजिक कार्यकर्ता, सफाई कामगार, मितानित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।

                      आरिफ हुसैन ने कहा कि जब हम सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और जनता से निर्वाचित हैं तो हमारा सुख व दुख जनता से जुड़ा होना चाहिए इसलिए जन्मदिन की खुशी भी उनके साथ मिलकर मनाऊंगा। आरिफ ने जन्मदिन पर सभी लोगों को एक संदेश देते हुए कहा कि एक पेड़ अपने कल के बहेतरी के लिए जरूर लगाएं। दुनिया जितनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है उतनी ही गति से प्रकृति से खिलवाड़ भी हो रहा है। नतीजतन जल स्तर गिरने के साथ पेड़ों की कटाई से गर्मी अधिक पड़ रही है। जंगली जानवर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। हम जैसे अपने घरों की सुरक्षा करते हैं, वैसे ही सबका ख्याल रखना चाहिए।

                आरिफ हुसैन ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी मेरे परिवार हैं। मेरे वार्ड के सफाईकर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, सामाजिक कार्यकर्ता सभी ने मोहल्ले के उत्थान में अपना योगदान देते हुए मुझे सहयोग दिया। मैं सभी का ऋणी हूं और भविष्य में आप सभी का सहयोग मिलता रहे, इसकी उम्मीद करता हूं ताकि मोहल्ले को और बेहतर बनाया जा सके।

                   जन्मदिन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दयाराम धुर्वे, वार्ड नम्बर 6 के पार्षद संजय देवांगन, शेख ताजीम, जग्गू ठाकुर, रेखा वैष्णव, उर्मिला लकड़ा, सोनकुंवर, हरेश यादव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment