पार्षद राधेश्याम बने नगरपालिका के कार्यकारी अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद राधेश्याम राम नगरपालिका परिषद जशपुर के कार्यकारी अध्यक्ष होगें। भारतीय जनता पार्टी ने पालिका अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

                भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि राधेश्याम राम का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया है। उन्होनें बताया कि राधेश्याम गरीब किसान का आदिवासी बेटा है। भाजपा ने हमेशा आदिवासियों को नेतृत्व का अवसर दिया है। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया राधेश्याम राम के नेतृत्व में जशपुर शहर का तेजी से विकास होगा। उल्लेखनीय है कि 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में नगरपालिका परिषद जशपुर में 20 में 17 सीट जीत कर भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। इसके बाद पार्षदों ने नरेश चंद्र साय को नगर पालिका अध्यक्ष चुना था। लंबी बीमारी के बाद गत दिनों उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ही शहरवासियों को नगर सरकार के नए प्रमुख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

        जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल के आखिर में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होना है। इससे पहले शहर के विकास के लिए तैयार योजनाओं पर नगर सरकार को निर्णय करना है। राधेश्याम राम के नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर जशपुर की विधायक रायमुनि भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार राय, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव,पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, नरेश नंदे, विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, नीतिन राय सहित पालिका के भाजपा के पार्षदों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment