डिप्टी सीएम अरुण साव कल करेंगे मीसा बंदियों का सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री, पूर्व सांसद अरूण साव का रायगढ़ में आगमन 25 जून को होने जा रहा है। वे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

         इस विषय में जानकारी देते हुए रायगढ़ शहर भाजपा मंडल के प्रवक्ता कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे अरूण साव का नगर आगमन स्थानीय बायपास छातामुड़ा चौक पर होगा। जहां से वे रैली के रूप में, कबीर दास चौक, गोगा मंदिर चौक से होकर रेलवे ओवर ब्रिज से नगर निगम, सुभाष चंद्र बोस चौक, गद्दी चौक , कोष्टापारा, पैलेस रोड, जगन्नाथ मंदिर, चाँदनी चौक, बाघ तालाब से होते हुए सर्किट हाउस में समापन होगा। ज्ञात है कि श्री साव जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित “आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम” में शामिल होंगे और मीसाबंदियो का सम्मान करेंगे।

                        सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक , पूर्व विधायक, सांसद , पूर्व सांसद, समस्त प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों ,समस्त पार्षद, महापौर, सभापति, सक्रिय कार्यकर्ताओं, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि वे सभी अधिक से अधिक संख्या में अपने लाडले उपमुख्यमंत्री अरूण साव का गर्मजोशी के साथ स्वागत करें।

You may also like

Leave a Comment