अभाविप ने नारेबाजी कर डीईओ दफ्तर में दिया धरना

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

प्रायवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने छात्रहित में ज्ञापन भी सौंपा

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में अभाविप ने छात्रहित में कोई कार्रवाई नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर धरना देते हुए ज्ञापन भी सौंपा।

             अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत कई बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी, अनियंत्रित फीस व पुस्तक-कॉपी के केवल एक ही दुकान में मिलने से आपत्ति जताई थी। बावजूद इसके अब तलक जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही की है, जिसके खिलाफ अभाविप रायगढ ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। साथ ही अभाविप ने जिला शिक्षा अधिकारी के भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाया है।

         अभाविप द्वारा जिले में बढ़ती अनियंत्रित फीस, स्कूल द्वारा कॉपी, पुस्तक व ड्रेस के लिए एक ही दुकान से सेटिंग और पूर्व के ज्ञापन में अब तक कार्यवाही न होने के कारण आज अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। दोपहर करीब 2:30 घण्टे कड़ी धूप में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की। यही नहीं, घण्टे भर बाद जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम भी दिया गया।

       अभाविप ने मांग की है कि जिले में फीस नियंत्रण समिति का निर्माण हो जिसमें छात्र संगठन से व सामाजिक संगठन के लोगों को शमीप किया जाए। जिन स्कूलों द्वारा एक ही दुकान से पुस्तक-कॉपी मिलती है, उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हो। धार्मिक आधार पर भेदभाव करने वाले स्कूलो पर कड़ी कार्यवाही हो। यदि इन सब विषयों पर कार्यवाही नहीं होती है तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी और आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट भी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment