जनसंपर्क के लिए कम समय मिला इसलिए कांग्रेस पिछड़ी – मेनका

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सीट से किस्मत आजमा रहीं कांग्रेस प्रत्याशी मेनका सिंह ने मतगणना स्थल में मीडिया से बातचीत में कहा कि जनसम्पर्क के लिए हमें कम समय मिला इसलिए भाजपा आगे निकल गई।

             डॉ. मेनका सिंह ने आगे कहा कि हार के लिए कोई विशेष कारण नहीं है। हमारी तरफ से पूरी कोशिश की गई। संगठन में कोई मतभेद नहीं था। भाजपा के पास जहां डेढ़ महीना प्रचार के लिए था तो हमारे पास महज 20 दिन ही थे। निश्चित तौर पर ईवीएम में ही गड़बड़ी हुई है। हमारे नेता राहुल गांधी ने है कि  ईवीएम में गड़बड़ी हुई तो सही ही कहा है।

       मैं इस परिणाम से हताश नहीं हुई हूं। आगे भी पार्टी के लिए काम करती रहूंगी और लोगों के सुख-दुख में उनका साथ दूंगी। कांग्रेस हमेशा जनसमस्याओं के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

You may also like

Leave a Comment