रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल ने दी लोगों को नये वाटर कूलर की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा शिक्षा, चिकित्सा के साथ ही शहरवासियों की सुविधा के लिए क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट रोटरी जल मिशन के अंतर्गत विभिन्न जगह में अभी तक 10 वाटर कूलर लगाए गए है। नतीजतन, स्कूल और हॉस्पिटल से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोग वाटर कूलर का ठंडा पानी प्राप्त कर रहे हैं।

          रोटरी जल मिशन परंपरा का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी एवं सचिव संतोष अग्रवाल (युग) ने भी आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शहर के तीन स्थानों में वॉटर कूलर का अनावरण शाम पांच बजे रोटे. अमित अग्रवाल और रोटे. मयंक केडिया द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत रोटे. अमित अग्रवाल द्वारा प्रदत्त स्व. ताराचंद अग्रवाल की स्मृति में पुस्तकालय (लॉ कॉलेज के बाजू में) रायगढ़ में लगवाया गया। रोटे. मयंक केडिया द्वारा प्रदत्त स्व. गोपाल प्रसाद केडिया की स्मृति में मातृत्व एवं चाइल्ड हॉस्पिटल (मेडिकल कॉलेज के आगे) लगवाया गया है। एक कूलर लोक सेवा केंद्र में भी लगाया गया है।

इनका रहा योगदान

वॉटर कूलर स्थापना आयोजन के भव्य आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, सचिव रोटे. संतोष अग्रवाल (युग), रोटे. अमित अग्रवाल, रोटे मयंक केडिया, रोटे जोगी वर्मा, रोटे. अशोक गर्ग, रोटे. अंकित अग्रवाल, रोटे. मनोज अग्रवाल पीडब्ल्यूडी सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment