श्याम मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव 25 मई को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर की संस्था श्याम मंडल के अध्यक्ष पद का 25 मई को विधिवत चुनाव होगा। मंडल में अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। वर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (चिराग) का दो वर्ष का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है।

       वर्ष 2024- 25 एवं 2025-26 के लिए नए अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इस हेतु बुधवार को मंडल के सदस्यों को आम सभा आयोजित की गई। आम सभा में सर्वसम्मति से 25 मई को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। श्याम मंडल सुचारू रुप से चले और सभी सदस्यों को अवसर मिले, इस हेतु प्रतिवर्ष निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ अध्यक्ष का चुनाव होता है। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यकाल के लिए बाकी पदों का चयन किया जाता है।

      निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 प्रारंभ हो जाएगी में सर्वप्रथम 11 से 12 तक अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। दोपहर 12 के बाद आए हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी जिसमें 12:30 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के पश्चात बचे हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। दोपहर 1:30 बजे से 3:30 तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी एवं श्री श्याम मंडल के सभी सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जावेगी एवं विजय प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। नाम वापसी में अगर एक ही प्रत्याशी शेष बचता है तो सर्व सम्मति से जब ही वे स्वतः अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे।

      श्याम मंडल अध्यक्ष पद की पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शिता से करवाने के लिए शहर के तीन गणमान्य व्यक्तियों को पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी बनाया जाएगा। जो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे एवं किसी विवाद की स्थिति पर उन्हें का निर्णय मान्य होगा। श्याम मंदिर के प्रथम तल पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। श्री श्याम मंडल रायगढ़ ने सभी सदस्यों को चुनाव में अधिक से अधिक हिस्सा लेकर मतदान करने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment