आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाए नाई समाज :- ओपी चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षा से पूरी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत किया जा सकता है। नाई समाज को भी इस दिशा में समय रहते चिंतन करना चाहिए। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने होटल साई श्रद्धा में सर्व नाई समाज के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक भोज के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर समाज से जुड़े अहम विषयों पर चिंतन करते हुए मौजूदा परिस्थितियों कर विचार-विमर्श भी किया। नाई समाज के युवा यूथ आइकॉन ओपी चौधरी को अपने मध्य पाकर बेहद उत्साहित नजर आए। ओपी चौधरी ने भी इस सार्थक मुलाकात पर प्रसन्नता जताई।

                 आयोजन में अपने उद्बोधन के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि नाई समाज पारंपरिक कार्यों के साथ भावी पीढ़ियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए यूथ आइकॉन ओपी ने शिक्षा के जरिए मिले मुकाम का जिक्र करते हुए कहा शिक्षा के जरिए हम परिस्थितियों के अनुकूल बदलाव कर सकते हैं। नाई के पारंपरिक काम में आए बदलाव से अन्य लोग भी इसे आजीविका का साधन बना रहे हैं। ओपी में कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। इस काम की बारीकियों को समझते हुए महानगरों की तर्ज पर इसे अपग्रेड करने की आवश्यकता जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाई समाज के लिए लाई गई योजनाओं से अवगत कराते हुए ओपी ने समाज में लोगों से लाभ उठाकर निरंतर प्रगतिशील रहने की अपील की।

समाज हित के लिए समर्पित रहने ओपी का वादा

सभी लोगों को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकजुटता के लिए मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ नाई समाज के अध्यक्ष तारा श्रीवास को बधाई देते हुए कहा कि तारा श्रीवास ने समाज की जरूरत बताते हुए भवन निर्माण के लिए सहायता का आग्रह किया है। आगामी 4 जून के बाद समाज हित के लिए 10 लाख रुपये की सहायता का स्वीकृत पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

तारा ने ओपी का जताया आभार
सर्व नई समाज की ओर से तारा श्रीवास ने मंत्री ओपी चौधरी को सामाजिक भोज में सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने और समाज को 10 लाख का अनुदान देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने वरिष्ठजनों के साथ स्मृति चिन्ह से भेंट किया और आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ नई समाज के अध्यक्ष तारा श्रीवास ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष रविशंकर श्रीवास, पार्षद पंकज कंकरवाल, महेश कंकरवाल, सचिव अमित श्रीवास, तेजराम बेहरा शामिल हुए। इनके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरडी श्रीवास, रामदास ठाकुर, केदार श्रीवास, मनेष कंकरवाल, राजू ठाकुर, खगेश श्रीवास, सुनील ठाकुर, उपेंद्र, मनोज, पुकराम, मनीष, हेमसागर, बंटी, भूपेंद्र, रामरतन, लोकनाथ, गंगाधर, संतोष, शनि, अरविंद, सीताराम, महेश, योगेश, इंद्रेण, विनोद, नटवर, राधे, तोरण, रमेश, खीरसागर, शुभचन्द्र, सरोज के साथ बड़ी संख्या में नाई समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment